Top 5 This Week

Related Posts

रूस के कमचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप, चीन-अमेरिका ने जारी की सुनामी चेतावनी

रूस के कमचटका क्षेत्र के तट से दूर शनिवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप समुद्र के भीतर आया, जिसके कारण आसपास के तटीय इलाकों में जोरदार झटके महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

यह वही इलाका है जहां जुलाई 2025 में 8.8 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया था और उस समय प्रशांत महासागर के कई हिस्सों में सुनामी अलर्ट जारी करना पड़ा था। इसी वजह से ताजा झटकों ने स्थानीय लोगों में दहशत और बढ़ा दी है।

चीन-अमेरिका ने दी चेतावनी

अमेरिका के प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने कहा है कि भूकंप का असर तटीय इलाकों पर हो सकता है। शुरुआती आकलन के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नजदीकी हिस्सों में सुनामी का खतरा बन सकता है। हवाई जैसे दूरस्थ इलाकों पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन यदि वहां खतरा बनता है तो इसका असर शुक्रवार रात 10:36 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक हो सकता है।
चीन ने भी अपने तटीय इलाकों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: Health News: H3N2 वायरस अलर्ट, दिल्ली में तेजी से फैल रहा फ्लू, लक्षणों को हल्के में न लें, जानें बचाव के उपाय

भूकंप के बाद स्थानीय लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने समुद्र किनारे रहने वालों को अलर्ट जारी कर दिया है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रख रही हैं और हर घंटे अपडेट देने का ऐलान किया गया है।

कमचटका क्षेत्र पहले से ही ज्वालामुखीय और भूकंपीय गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं। लेकिन 7.4 तीव्रता का भूकंप बेहद खतरनाक माना जाता है, क्योंकि यह बड़े पैमाने पर सुनामी की आशंका को जन्म दे सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं जलवायु परिवर्तन और पृथ्वी की गहराई में हो रहे बदलावों की ओर इशारा करती हैं। कमचटका क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जो दुनिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी और भूकंप प्रभावित इलाका माना जाता है।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles