काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने साल 2027 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और कक्षा 10वीं की आईसीएसई परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा के समय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं ताकि छात्रों को बेहतर प्रबंधन का अवसर मिल सके। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विषयवार समय सारणी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Sambhavi Jaiswal from Jamshedpur became the national topper: ICSE 10वीं में हासिल किए 100% अंक


