Top 5 This Week

Related Posts

Coal business-Mental stress-जमशेदपुर: कोयला कारोबारी ने की आत्महत्या, आर्थिक दबाव की आशंका

जमशेदपुर। मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर चार स्थित एक फ्लैट में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 30 वर्षीय महरूफ खान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महरूफ खान कोयला व्यवसाय से जुड़े थे और पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। उनके परिवार में पत्नी और डेढ़ साल की मासूम बेटी है।
घटना की सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में आर्थिक दबाव को एक संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles