Top 5 This Week

Related Posts

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर निकाली गयी प्रभात फेरी का समापन

रांची: श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा आज अंतिम दिन 31 दिसंबर,मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई.प्रभात फेरी सुबह 5.45 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट से निकलकर देवकी नंदन दुआ,रमेश पपनेजा,भगवान सिंह बेदी,सरदार त्रिलोचन सिंह,शालु (दीपक),सरदार हरभजन सिंह की गली,सुख संध्या अपार्टमेंट स्थित महेन्द्र अरोड़ा,मनीष मल्होत्रा के फ्लैट,अशोक मिढ़ा,मनोहर मुँजाल,जीतू काठपाल की गलियों से होते हुए वापस पार्किंग गेट पहुंचकर सुबह 8.20 बजे मनीष मिढ़ा द्वारा अरदास के साथ समाप्त हो गई.सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने घरों के सामने साफ सफाई कर और फेरी पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धा भाव से स्वागत किया.

फेरी में शामिल स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ,गीता कटारिया,शीतल मुंजाल,मंजीत कौर,नीता मिढ़ा,रेशमा गिरधर,इंदु पपनेजा,गूंज काठपाल,बबीता पपनेजा एवं जसपाल मुंजाल ने ” साधो गोबिंद के गुन गावउ मानस जनमु अमोलकु पाइओ बिरथा काहि गवावउ …… ” एवं ” जगत मै झूठी देखी प्रीति अपने ही सुख सिउ सभ लागे किआ दारा किआ मीत……..” तथा ” रे मन राम सिउ करि प्रीति स्रवन गोबिंद गुनु सुनउ अरु गाउ रसना गीति……. ” जैसे कई शबद गायन करते हुए साध संगत को निहाल किया.

सरदार छोटू सिंह ने निशान साहब उठाकर प्रभातफेरी की अगुवाई की.मनीष मिढ़ा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु से कुशल क्षेम की अरदास की. सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिढ़ा ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरी का आज अंतिम दिन था और स्कूल बंद होने से आज फेरी में नन्हें श्रद्धालुओं ने भी शिरकत की.साथ ही बताया कि नव वर्ष के आगमन की खुशी में कल 1 जनवरी को सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा, इस दीवान में दरबार साहिब के भाई कमलजीत सिंह जी एवं भाई मान सिंह जी विशेष रुप से शिरकत करेंगे.

प्रभात फेरी में हरगोबिंद सिंह,मोहन काठपाल,सुरेश मिढ़ा,अनूप गिरधर,विनोद सुखीजा,जीवन मिढ़ा,बसंत काठपाल,मोहित झंडई,आशु मिढ़ा,नवीन मिढ़ा,इन्दर मिढ़ा,रमेश पपनेजा,गुलशन मिढ़ा,रौनक ग्रोवर,सूरज झंडई, आशीष दुआ,भगवान थरेजा,जितेश बेदी,हरीश तेहरी,भरत गाबा,कुणाल चूचरा,हरविंदर सिंह,गौरव मिढ़ा,पियूष मिढ़ा,मनीष गिरधर,अमन सचदेवा,कमल अरोड़ा,कमल धमीजा, ज्ञान मादन पोत्रा,प्रवीण मुंजाल,राकेश काठपाल,कमल मुंजाल,दुर्गी देवी मिढ़ा,रज्जो काठपाल,अंजू पपनेजा,खुशबू मिढ़ा,अंजू काठपाल,रजनी मक्कड़,बंसी मल्होत्रा,अमर मुंजाल,बिमला मिढ़ा,मीना गिरधर, मंजीत कौर,किरण अरोड़ा,ममता थरेजा,ममता सरदाना,नीतू किंगर,सुषमा गिरधर,मनोहरी काठपाल,गूंज काठपाल,ऊषा झंडई,किरण अरोड़ा,मधु सिन्हा,कंचन गुप्ता,पायल मल्होत्रा एवं रेणु किंगर समेत अन्य शामिल थे.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles