Top 5 This Week

Related Posts

State Chaitra Festival with Chhau Mahotsav-2025: खरसावां शैली छऊ नृत्य प्रतियोगिता में छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां को प्रथम स्थान

सरायकेला।सरायकेला में राजकीय चौत्र पर्व सह छऊ महोत्सव-2025 के अंतर्गत राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में खरसावां शैली की छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चार प्रतिष्ठित दलों ने भाग लिया, जिनमें छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां, भवेश छऊ नृत्य कला केंद्र देहरूडीह, भौरव छऊ नृत्य दल रामपुर और मार्शल छऊ नृत्य कला केंद्र जोजोडीह शामिल थे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष रूप से प्रदर्शन का आकलन करते हुए विजेताओं की घोषणा की। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सभी प्रतिभागी दलों के बीच प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दलों की घोषणा की। छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां द्वारा प्रस्तुत ‘शिकारी’ नृत्य को 163 अंक प्राप्त हुए और इसे प्रथम स्थान मिला। वहीं, भवेश छऊ नृत्य दल देहरूडीह के ‘शिकारी’ नृत्य को 154 अंक प्राप्त हुए और इसे द्वितीय स्थान मिला। भौरव छऊ नृत्य दल रामपुर द्वारा प्रस्तुत ‘सावित्री-सत्यवान’ नृत्य को 114 अंक प्राप्त हुए और इसे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

निर्णायक मंडल में गुरु तपन कुमार पटनायक, गुरु बृजेंद्र पटनायक, गुरु सुधांशु शेखर पानी, गुरु तरुण कुमार भोल और गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, गुरु विजय कुमार साहू, गुरु गणेश चंद्र महतो, गुरु मलय कुमार साहू तथा राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के संस्थापक सदस्य विजय महांती और खरसावां छऊ गुरु दिलदार अंसारी के दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, एसडीपीओ समीर कुमार सवैया और सरायकेला इंस्पेक्टर एस.पी. गुप्ता ने सभी गुरुओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने कहा कि सभी दलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जिन्हें पुरस्कार नहीं मिला, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उनका लक्ष्य अपनी कला और संस्कृति को संरक्षित रखना होना चाहिए। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी और सभी प्रतिभागियों को अगले वर्ष के लिए और बेहतर तैयारी करनी चाहिए।
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले दलों को मुख्य मंच पर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भोला महांती, कोऑर्डिनेटर सुदीप कबी, अमलेश सिन्हा, रूपेश साहू, अमित साहू, कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, नाजिर कृष्णा सोय, आशीष कर, गजेंद्र महांती, पंकज साहू, अभिनाश कबी, गोपाल पटनायक, संतोष कर, निवारण महतो, असित पटनायक, कुना सामल, राकेश कबी, शिवनाथ मिश्रा, रजतेंदु रथ, गणेश परीछा, शिव चरण साहू, घसीनाथ भोल, सिद्धू दरोगा और चंदन कबी सहित बड़ी संख्या में कलाकार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles