https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

Home » कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेसियों ने डॉ.मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : रविवार को चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में डॉ. मनमोहन सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्यों ने डॉ.मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे। जिनके योगदान ने भारत को एक नई दिशा दी। 1990 के दशक में वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने देश को संकट से उबारा और वैश्विक बाजारों में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि डॉ.सिंह के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक दृष्टि से प्रगति की, बल्कि उनका कार्यकाल सामाजिक प्रगति और वैश्विक पहचान के लिए भी जाना जाता रहेगा। उनके द्वारा किए गए विनियमन, निजीकरण और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों ने भारत की विकास की नींव रखी। प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ.मनमोहन सिंह नेतृत्व में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक संकटों का सामना किया, जिसमें 2008 का वैश्विक वित्तीय संकट प्रमुख था। अपनी दूरदृष्टि से उन्होंने भारत को इस संकट से बचाया और देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , प्रदेश उपाध्यक्ष
देवेंद्र नाथ चांपिया , प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , जिला महासचिव बालेमा कुई ,अशोक बारिक , कैरा बिरुवा , सचिव मोहन सिंह हेम्ब्रम , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहाँगीर आलम , शकीला बानो , संतोष सिन्हा , अजय कुमार , नरेश जयसवाल , मो० अरसलाम , सोमाय सुंडी , मो०रहीम , विक्रमादित्य सुंडी , बच्चन खान , पुरुषोत्तम दास पान , सुशील दास आदि मौजूद थे ।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!