सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Crime news -Illegal extortion posing as police:आदित्यपुर में नकली पुलिस गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

7 अप्रैल 2025
आदित्यपुर।आदित्यपुर थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी बिट्टू नंदी, विक्की नंदी और गौतम कुमार आधी रात को ट्रैफिक पोस्ट के पास नकली पुलिस बनकर वाहनों से वसूली कर रहे थे।
गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि का खुलासा
रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम को ऑटो कलस्टर ट्रैफिक पोस्ट के पास एक बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो संदिग्ध अवस्था में दिखी। जब गश्ती दल ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर वाहन को जब्त किया, जिसमें एक काला रंग का वॉकी-टॉकी और उसका चार्जर, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड, 18-20 डेबिट/क्रेडिट कार्ड और एयरगन के छर्रे बरामद हुए।
नकली पुलिस बनकर कर रहे थे अवैध वसूली
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग नकली पुलिस की गाड़ी में घूमकर वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसी के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आदित्यपुर थाना कांड संख्या 98/25, दिनांक 05/04/2025 के तहत 319(2)/318(4)/308(5)/336(3)/336(4)/340(2)/341(1)/341(2)/342(2)/3(5) BNS धाराओं में मामला दर्ज किया है।
गश्ती दल के सदस्य:
1. पु०अ०नि० जयराज कुमार सोनी
2. पु०अ०नि० रणजीत कुमार सिंह
3. आरक्षी नंदलाल प्रसाद वर्मा
4. चालक आरक्षी इंद्रजीत प्रसाद
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के और कौन-कौन सदस्य इसमें शामिल हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *