गुरुवार, 5 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे शुभांशु शुक्ला, भारत में मनाई गयी खुशियां

16 जुलाई 2025
शुभांशु शुक्ला
  • भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से 18 दिन का ऐतिहासिक मिशन पूरा कर धरती पर सुरक्षित वापसी की। वे राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और ISS तक पहुंचने वाले पहले भारतीय नागरिक बन गए हैं।

शुभांशु शुक्ला की वापसी अमेरिका के तटवर्ती शहर सान डिएगो के पास SpaceX के Dragon कैप्सूल ‘Grace’ के ज़रिए हुई। उनके साथ मिशन में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन (कमांडर), हंगरी के तिबोर कपु और पोलैंड के स्लावोश विस्नेव्स्की शामिल थे। ये मिशन अमेरिकी प्राइवेट स्पेस कंपनी Axiom Space द्वारा संचालित था, और इसे Axiom-4 मिशन कहा गया।

मिशन की मुख्य बातें:

वैज्ञानिक योगदान और महत्व

इस मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने भारतीय शोधकर्ताओं द्वारा तैयार किए गए स्टेम सेल, माइक्रोअल्गी, हरी मटर, मेथी के बीज जैसे विषयों पर आधारित माइक्रोग्रैविटी प्रयोगों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह डेटा भविष्य में ISRO के गगनयान मिशन के लिए बेहद अहम होगा।

शुभांशु शुक्ला के इस अंतरिक्ष मिशन ने न केवल भारत की वैज्ञानिक क्षमता को एक नया आयाम दिया है, बल्कि भविष्य के भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना है।

नेताओं की प्रतिक्रियाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु की वापसी पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “भारत के अंतरिक्ष अभियानों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। शुभांशु शुक्ला का साहस और समर्पण हम सबके लिए प्रेरणा है।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ISRO प्रमुख ने भी मिशन की सफलता पर गर्व जताया।

वापसी के बाद शुभांशु और उनके साथियों को 7 दिनों के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना होगा, जिसमें उनके स्वास्थ्य, संतुलन, मानसिक स्थिति और मांसपेशियों की ताकत की निगरानी की जाएगी। मिशन के दौरान उन्होंने बताया कि कैप्सूल में 18 दिनों तक न नहाने का अनुभव और स्पेस फूड उन्हें जीवनभर याद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को लखनऊ कोर्ट से मिली जमानत, सेना पर टिप्पणी मामले में किया सरेंडर

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *