Top 5 This Week

Related Posts

Criminal entered the house under the pretext of cleaning the fridge:महिला को स्प्रे से बेहोश कर लूटा सोने के कंगन

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक महिला को अकेला पाकर बदमाश ने फ्रीज साफ करने के बहाने घर में प्रवेश किया और स्प्रे से बेहोश कर उसके हाथ से सोने के कंगन लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है
जानकारी के अनुसार बागबेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरहरगुट्टू मेन रोड स्थित प्रमकुंज कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। यहां फ्रीज की सफाई करने के बहाने एक बदमाश घर में घुसा और महिला को स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने महिला के हाथ से सोने के दो कंगन खींच लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद जब घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो दोनों बदमाश कैमरे में नजर आए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
भुक्तभोगी महिला पी. नागमनी ने बताया कि उनका बेटा बाहर काम करता है और वे घर पर अकेली रहती हैं। उनके पति रेलवे में नौकरी करते थे, लेकिन अब वे इस दुनिया में नहीं हैं।
नागमनी ने बताया कि सुबह एक युवक उनके घर आया और कहा कि वह फ्रीज चमकाने का काम करता है। वह बिना अनुमति के सीधे घर में घुस गया और बातों-बातों में महिला पर स्प्रे छिड़क दिया। जब तक महिला पूरी तरह बेहोश होती, वह उनके हाथ से सोने के दो कंगन खींच चुका था और भाग निकला।
बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए दो युवक बाइक से आए थे। एक युवक मेन गेट से अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाइक के पास खड़ा होकर निगरानी करता रहा। जिस तरीके से पूरी घटना को अंजाम दिया गया, उससे साफ है कि पहले से रेकी कर घटना की योजना बनाई गई थी।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। बागबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला द्वारा शिकायत मिली है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles