Top 5 This Week

Related Posts

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर गतिरोध, डिप्टी सीएम पद को लेकर मुकेश सहनी अड़े

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, लेकिन महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है। विपक्षी गठबंधन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर असहमति बनी हुई है।

मंगलवार रात आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ लंबी बातचीत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी सीटों की संख्या कम करने को तैयार हैं, लेकिन इसके बदले में उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने की मांग पर अड़े हैं। सहनी चाहते हैं कि सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही उनके नाम की आधिकारिक घोषणा हो।

कांग्रेस इस मांग से सहमत नहीं है। पार्टी का कहना है कि फिलहाल सीएम और डिप्टी सीएम के चेहरे घोषित करने का समय नहीं आया है। इसी मुद्दे पर मंगलवार रात हुई बैठक में भी सहमति नहीं बन सकी।

महागठबंधन में वाम दलों के साथ सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन गई है। सीपीएम और सीपीआई के साथ समझौता तय हो चुका है, जबकि माले (CPI-ML) की कुछ सीटों को लेकर बातचीत जारी है। वीआईपी पार्टी को करीब 16 सीटें मिलने की उम्मीद है, हालांकि इनमें से कई पर उम्मीदवार तय करने का अधिकार आरजेडी के पास रहेगा।

इस बीच, कांग्रेस आज दिल्ली में अहम बैठक करने जा रही है। प्रदेश नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और दोपहर 2:30 बजे से चुनाव समिति की बैठक होगी। उम्मीद है कि कांग्रेस आलाकमान बुधवार को उम्मीदवारों की सूची पर चर्चा करेगा। पार्टी इस बार पहले से तैयारी करके कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।

Also Read: BTC-2001 बैच के शिक्षकों को मिल सकता है पुरानी पेंशन योजना का लाभ, शासन ने मांगी प्रमाणित सूची

इधर, तेजस्वी यादव आज भागलपुर में जनसभा करेंगे और शाम को पटना लौटेंगे। महागठबंधन का लक्ष्य है कि एकजुट होकर एनडीए को सत्ता से बाहर किया जाए।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे – 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

Vaibhav tiwari
Author: Vaibhav tiwari

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles