PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के वैशाली जिले का दौरा कर रहे हैं। राजापाकर स्थित जाफरपट्टी में वे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 15,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं इस कार्यक्रम में शामिल हैं। नीतीश सेतु का लोकार्पण, 100 पीएम ई-बसों को हरी झंडी और रामचक बैरिया में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का शिलान्यास मुख्य आकर्षण हैं।
पीएम मोदी विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रुस्तमपुर स्थित नीतीश सेतु के लोकार्पण स्थल पर जाएंगे। पुल का उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग से राजापाकर के जाफरपट्टी औद्योगिक पार्क पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:20 बजे रुस्तमपुर पहुंचेंगे और अपराह्न 3:15 बजे जाफरपट्टी से प्रस्थान करेंगे। वैशाली में उनका रुकना दो घंटे से अधिक का होगा।

