सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

महाराष्ट्र: DSP अंजना कृष्णा और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच फोन पर बहस, वीडियो वायरल

5 सितंबर 2025
महाराष्ट्र: DSP अंजना कृष्णा और डिप्टी सीएम अजित पवार के बीच फोन पर बहस, वीडियो वायरल

महाराष्ट्र: सोलापुर जिले के करमाला तहसील में अवैध मुरुम उत्खनन पर कार्रवाई करने गईं महिला आईपीएस अधिकारी डीएसपी अंजना कृष्णा और राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच फोन और वीडियो कॉल पर तीखी बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, माढा तालुका के कुर्डू गांव में सड़क निर्माण के लिए अवैध मुरुम उत्खनन की शिकायत मिलने के बाद डीएसपी अंजना कृष्णा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई शुरू होते ही ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस छिड़ गई। इसी दौरान एनसीपी कार्यकर्ता बाबा जगताप ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगाया और कॉल डीएसपी अंजना कृष्णा को थमा दिया।

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अजित पवार ने कार्रवाई रोकने को कहा, लेकिन डीएसपी अंजना कृष्णा ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। वीडियो में पवार को यह कहते सुना जा सकता है—
“मैं आपको आदेश देता हूं कि कार्रवाई रोकिए और तहसीलदार को बताइए कि अजित पवार का फोन आया है। अभी मुंबई का माहौल ठीक नहीं है।”

इस पर डीएसपी ने जवाब दिया— “आप एक काम कीजिए, सीधे मेरे फोन पर कॉल कीजिए।”
पवार ने आगे कहा— “मैं आपके खिलाफ एक्शन लूंगा। अपना नंबर दीजिए, मैं वीडियो कॉल करता हूं। चेहरा देखकर तो पहचान लेंगी? इतनी डेरिंग हैं आप?”

घटना पर अब तक पुलिस की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। वहीं, डीएसपी अंजना कृष्णा, तहसीलदार और प्रांताधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी के खिलाफ कथित मतदाता जालसाजी को लेकर शिकायत दर्ज

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *