Top 5 This Week

Related Posts

Delhi Traffic Advisory: BRICS Summit 2026 से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 22 प्रमुख रूटों पर डायवर्जन और नो-एंट्री

New Delhi: भारत में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सख्त किया गया है। newsmediakiran.com को मिली दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एक्सक्लूसिव कॉपी के अनुसार, राजधानी के 22 प्रमुख प्वाइंट्स और मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन, नो-एंट्री और रूट प्रतिबंध लागू किए जाने की योजना है।

सम्मेलन के दौरान वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित या वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

22 प्रमुख प्वाइंट्स जहां ट्रैफिक प्रभावित रहेगा

  1. मथुरा रोड से तिलक मार्ग
  2. बहादुर शाह जफर मार्ग – आईटीओ से दिल्ली गेट
  3. आईपी मार्ग – प्रगति मैदान
  4. तिलक मार्ग और भगवान दास रोड
  5. सरदार पटेल मार्ग – चाणक्यपुरी
  6. वंदे मातरम मार्ग
  7. सफदरजंग और लोधी रोड
  8. सी-हेक्सागन, इंडिया गेट और कर्तव्य पथ
  9. भारत मंडपम/प्रगति मैदान के सभी गेट
  10. पुराना किला रोड
  11. शेरशाह रोड
  12. मथुरा रोड से भारत मंडपम
  13. लोधी रोड – मैक्स मूलर मार्ग
  14. लोधी रोड – अमृता शेरगिल मार्ग
  15. लोधी रोड – आर्कबिशप मकेरियस मार्ग
  16. अरबिंदो मार्ग – मदरसा टी-पॉइंट
  17. भीष्म पितामह मार्ग
  18. NH-48/गुरुग्राम रोड – आईजीआई एयरपोर्ट
  19. धौला कुआं से एयरोसिटी
  20. रिंग रोड – आश्रम चौक से आईटीओ
  21. भैरों मार्ग
  22. विकास मार्ग
Photo-AI

यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की है। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे कम से कम एक घंटे पहले घर से निकलें और संभव हो तो निजी वाहनों के बजाय दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें।

वहीं, आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को करीब चार घंटे पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है, ताकि संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण फ्लाइट मिस होने की स्थिति से बचा जा सके।

यात्रियों को सफर से पहले ट्रैफिक की ताजा स्थिति जांचने और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए @dtptraffic और हेल्पलाइन 1095 से जानकारी ली जा सकती है।

नोट: ट्रैफिक प्रतिबंधों का समय और वास्तविक रूट स्थिति सुरक्षा व्यवस्था तथा वीआईपी मूवमेंट के अनुसार बदल सकती है। यात्रियों को यात्रा से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक अपडेट जरूर जांचने चाहिए।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles