Top 5 This Week

Related Posts

महाराष्ट्र लातूर में इंश्योरेंस के लिए ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: अधेड़ को जिंदा जलाया,

महाराष्ट्र : एक शख्स ने इंश्योरेंस की रकम के लिए खौफनाक कांड किया है. शख्स ने ‘दृश्यम’ स्टाइल में हत्या की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन वह अपनी घिनौनी करतूत को ज्यादा समय तक नहीं छिपा पाया. पुलिस को जांच करते हुए उसकी गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला और पुलिस ने जब गर्लफ्रेंड को पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने बॉयफ्रेंड की साजिश का पर्दाफाश कर दिया. हत्या के बाद गर्लफ्रेंड के साथ उसकी चैट मामले में अहम सबूत बनी है.

इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए रची साजिश

लातूर के SP अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी का नाम गणेश गोपीनाथ चौहान है. मृतक की पहचान 50 साल के गोविंद यादव के रूप में हुई है. वारदात कर्ज चुकाने के लिए एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस हासिल करने के लिए अंजाम दी गई है. SP तांबे ने बताया कि गणेश मुंबई में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है. मुंबई में ही वह पत्नी और बच्चों के साथ रहता है. उसने मुंबई में 57 लाख रुपये का एक फ्लैट खरीदा था, लेकिन खर्चें बढ़ने के कारण वह होम लोन की किस्तें नहीं भर पाया.

फ्लैट के होम लोन की किस्त नहीं दे पा रहा था

SP अमोल तांबे ने बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था, लेकिन परिजनों ने बुलाा लिया. इसके बाद उसके पिता ने उसे मुंबई से पैतृक गांव लातूर जिले के औसा शहर में बुला लिया, लेकिन मुंबई के फ्लैट का कर्ज चुकाने की चिंता लगातार उसे सताती रही. इसी दौरान उसने अपने नाम पर 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस करवाया और एक खौफनाक साजिश रच डाली. 13 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से निकला.

 लिफ्ट मांगने वाले अधेड़ को जिंदा जला दिया

SP अमोल तांबे ने बताया कि औसा शहर के तुलजापुर मोड़ के पास 50 वर्षीय गोविंद यादव ने उससे लिफ्ट मांगी और किला क्षेत्र तक छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में था. फिर भी गणेश ने उसे लिफ्ट दी, रास्ते में खाना ऑफर किया और होटल से खाना खरीदकर खिलाया. खाना खाने के बाद गोविंद कार की पिछली सीट पर सो गया. सुनसान सड़क का फायदा उठाकर आरोपी ने गोविंद को पिछली सीट से उठाकर ड्राइवर सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट बांधी और कार के सभी दरवाजे लॉक कर दिए.

गर्लफ्रेंड के जरिए फैलाई मौत की अफवाह

ऐसा करने के बाद गणेश ने कार को आग लगा दी और मौके से फरार हो गया. लोगों ने जलती कार देखकर पुलिस को सूचना दी. दूसरी ओर, गणेश ने गर्लफ्रेंड के जरिए अपनी मौत की अफवाह फैला दी. परिजनों ने गणेश की मौत की जांच कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को जांच के दौरान गणेश की गर्लफ्रेंड के बारे में पता चला, जिसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और गणेश की खौफनाक हरकत का खुलासा हो गया

निष्कर्ष :

लातूर की यह वारदात दिखाती है कि लालच और कर्ज के दबाव में इंसान किस हद तक गिर सकता है। एक करोड़ रुपये के इंश्योरेंस के लिए रची गई यह साजिश न सिर्फ एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले गई, बल्कि आरोपी की पूरी योजना भी चंद दिनों में उजागर हो गई। ‘दृश्यम’ स्टाइल में सबूत मिटाने की कोशिश की गई, लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ की गई चैट और पुलिस की सतर्क जांच ने सच्चाई सामने ला दी। यह मामला साफ संदेश देता है कि अपराध चाहे जितना शातिर क्यों न हो, कानून से बचना नामुमकिन है।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles