Top 5 This Week

Related Posts

“₹10.25 डिविडेंड पर कमाई का मौका-जल्दी चेक करें डिटेल्स!”

डिविडेंड: शेयर बाजार में लिस्ट कंपनियां चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करने के साथ ही डिविडेंड का भुगतान भी कर रही हैं। कई कंपनियों के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट करीब आती जा रही हैं। इसी सिलसिले में, सरकारी कोयला उत्पादन कंपनी कोल इंडिया के डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट काफी करीब आ चुकी है। कोल इंडिया ने 29 अक्टूबर को अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरहोल्डरों के लिए डिविडेंड की भी घोषणा की थी। कोल इंडिया ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए शेयरहोल्डरों को दूसरी बार अंतरिम डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।

एक शेयर पर मिलेगा 10.25 रुपये का डिविडेंड

कोल इंडिया ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 29 अक्टूबर को हुई बोर्ड मीटिंग में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 10.25 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की गई है। कोल इंडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए दिए जाने वाले दूसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए मंगलवार, 4 नवंबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कोल इंडिया के शेयर मंगलवार, 4 नवंबर को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसका मतलब हुआ कि मंगलवार को खरीदे जाने वाले नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा, अगर किसी निवेशक को कोल इंडिया के इस डिविडेंड का फायदा उठाना है तो उसके पास नए शेयर खरीदने के लिए सोमवार, 3 नवंबर को आखिरी मौका है। पात्र शेयरहोल्डरों को 28 नवंबर तक डिविडेंड के पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा।

कोल इंडिया डिविडेंड के फायदे vs नुकसान – कॉलम में तुलना

कोल इंडिया के ₹10.25 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका है, लेकिन Q2 में 30% मुनाफा गिरावट के बीच जोखिम भी हैं। नीचे फायदे vs नुकसान की सरल तुलना:

फायदे (Pros) नुकसान (Cons) ⚠️
तुरंत कमाई – ₹10.25/शेयर डिविडेंड (102.5% यील्ड), 28 नवंबर तक पेमेंट। शॉर्ट-टर्म प्राइस ड्रॉप – 4 नवंबर को एक्स-डिविडेंड, शेयर 1-2% गिर सकता है।
हाई डिविडेंड यील्ड – करंट प्राइस (~₹383) पर ~2.7% यील्ड, FD से बेहतर। कंपनी परफॉर्मेंस कमजोर – Q2 नेट प्रॉफिट 30% ↓ (₹4,354 करोड़), रेवेन्यू 3.2% ↓।
सरकारी स्टेबिलिटी – PSU होने से लंबे समय में सुरक्षित, उत्पादन 80% देश का। उत्पादन गिरावट – अक्टूबर में 9.8% ↓ (5.64 करोड़ टन), FY26 टारगेट चैलेंज।
निवेशक फ्रेंडली – दूसरा अंतरिम डिविडेंड, कुल FY26 में 4 हो सकते हैं। मार्केट वोलेटिलिटी – कोयला डिमांड कम, शेयर 13.96% YTD ↓।
टैक्स एडवांटेज – लॉन्ग-टर्म होल्डर्स को 10% TDS, इंडेक्स फंड्स में आसान। इन्फ्लेशन प्रेशर – डिविडेंड फिक्स्ड, लेकिन लागत ↑ (Q2 में 7% खर्च बढ़ा)।

नोट: डिविडेंड पाने के लिए 3 नवंबर तक शेयर खरीदें। निवेश से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें – जोखिम आपका!

अगर लॉन्ग-टर्म हैं, तो होल्ड करें; शॉर्ट-टर्म में सतर्क रहें।

सनोज कुमार झा को नियुक्त किया गया कंपनी का अंतरिम चेयरमैन

बताते चलें कि देश की प्रमुख कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड का अक्टूबर 2025 में उत्पादन सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5.64 करोड़ टन रह गया। कंपनी द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर माह के दौरान कोयले का वितरण भी 5.9 प्रतिशत घटकर 5.83 करोड़ टन रह गया। अप्रैल-अक्टूबर 2025 के दौरान कंपनी का कुल उत्पादन 38.53 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 4.5 प्रतिशत कम है। इस बीच, कोल इंडिया ने सनोज कुमार झा को अंतरिम चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। ये नियुक्ति 1 नवंबर से प्रभावी हो गई।

निष्कर्ष: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। news media kiranकिसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles