वाराणसी – अपने खूबसूरत नीले रंग और हल्की खट्टी-मीठी स्वाद के लिए महशूर ब्लूबेरी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. इसे ‘एंटीऑक्सीडेंट बूस्टर’ भी कहा जाता है क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व सर्दियों में शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. यहां जानें ब्लूबेरी खाने के क्या फायदे हैं और किन लोगों को जरूर करना चाहिए इसे अपमि डाइट में शामिल.
ब्लूबेरी खाने के बड़े फायदे
इम्यूनिटी: ब्लूबेरी में विटामिन सी और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं तो इसका सेवन एक इम्यूनिटी बूस्टर का काम कर सकता है.
दिमाग: ब्लूबेरी एंथोसाइनिन से भरपूर है, जो दिमाग की कोशिकाओं को एक्टिव रखते हैं. नियमित रूप से इसका सेवन याददाश्त बढ़ाने और फोकस को सुधारने में मदद कर सकते हैं.
स्किन: सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या होना आम है. अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं और बार-बार क्रीम लगाकर थक गए हैं तो ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जा सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कोशिकाओं की रिपेयरिंग को तेज कर सकते हैं, जिससे पर नेचुरल ग्लो आ सकता है, झुर्रियां कम दिख सकती हैं और स्किन हेल्दी बनी रहती है.
हार्ट: ब्लूबेरी हेल्दी हार्ट फूड मानी जाती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिज़ीज़ का खतरा कम हो सकता है. सर्दियों के मौसम में ब्लूबेरी खाना बेहद फायदेमंद माना जा सकता है.
वजन: ब्लूबेरी में फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर ज्यादा खाने की इच्छा को कम कर सकता है, जिससे वजन को कम किया जा सकता है. अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ब्लूबेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
इन 5 लोगों को तो जरूर रोज खानी चाहिए:
. डायबिटीज/प्री-डायबिटीज वाले
. हाई बीपी या दिल के मरीज
. 40+ उम्र वाले (दिमाग के लिए)
. कमजोर आँखें या ज्यादा स्क्रीन देखने वाले
. इम्यूनिटी और एंटी-एजिंग चाहने वाले
बस 80-100 ग्राम (एक छोटी कटोरी) रोजाना – सुपरफूड का पूरा फायदा!
निष्कर्ष: रोजाना ब्लूबेरी खाने से शरीर को भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो सूजन कम करते हैं, दिल को मजबूत बनाते हैं और कैंसर का खतरा घटाते हैं। ये दिमाग की शक्ति बढ़ाती हैं, याददाश्त तेज करती हैं और अल्जाइमर से बचाती हैं। ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत अच्छी हैं। आँखों की रोशनी बढ़ती है, पाचन दुरुस्त रहता है, कब्ज नहीं होती। इम्यूनिटी मजबूत होती है, त्वचा जवान रहती है।


