Vicky Bhalotia ED Arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार निवासी कारोबारी अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को फर्जी जीएसटी बिल और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले के मामले में गुरुवार, 8 मई 2025 को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। पूरे दिन चली छापेमारी के बाद देर शाम ईडी ने उन्हें हिरासत में लिया और फिर रांची ले गई।
सुधार: इस खबर के पहले संस्करण में कार्रवाई को वन विभाग की जमीन घोटाले से जोड़ा गया था। शुरुआती कुछ रिपोर्टों (फोटोन न्यूज) में सूत्रों के हवाले से ऐसा बताया गया था, लेकिन ईडी के आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार यह मामला फर्जी जीएसटी इनवॉयस और फर्जी आईटीसी से जुड़ा है। खबर को इसी के अनुसार अपडेट किया गया है।


