रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Gaza peace plan: ट्रंप का नया नक्शा, इजरायल तैयार – अब हमास की बारी

5 अक्टूबर 2025
Gaza peace plan: ट्रंप का नया नक्शा, इजरायल तैयार – अब हमास की बारी

Gaza peace plan: लगातार चल रहे खूनी संघर्ष के बीच अब शांति की एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा से इजरायली सेना की वापसी का नया नक्शा जारी किया है, जिस पर इजरायल ने सहमति जताई है। अब फैसला हमास को करना है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में गाजा में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई का ऐलान हो सकता है। उन्होंने साफ कहा – “हमास को हथियार छोड़ने ही होंगे, चाहे आसान रास्ते से या मुश्किल से, लेकिन गाजा को डिसआर्म करना ही पड़ेगा।”

ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी – “अगर वे जल्दी समझौता नहीं करते तो सब खत्म हो जाएगा। चलो, इसे फटाफट निपटाते हैं।”
उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर साझा किया कि इजरायल ने शुरुआती वापसी रेखा पर सहमति दी है।

अमेरिका की 20 सूत्रीय योजना के अनुसार:

  • लड़ाई तुरंत रोकी जाएगी।

  • 20 जिंदा इजरायली बंधक और मृतकों के शव छोड़े जाएंगे।

  • इसके बदले सैकड़ों फिलिस्तीनियों को जेल से रिहा किया जाएगा।

ट्रंप का Plan

ट्रंप ने जो नक्शा जारी किया उसके अनुसार:

  • दक्षिणी गाजा: इजरायली सेना 6.5 किलोमीटर तक तैनात रहेगी।

  • मध्य गाजा: 2 किलोमीटर तक नियंत्रण रहेगा।

  • उत्तरी गाजा: 3.5 किलोमीटर तक सैनिक मौजूद रहेंगे।

यह पिछली शर्तों से कहीं गहराई तक नियंत्रण का संकेत है, जिसे हमास पहले ठुकरा चुका था।

ट्रंप ने लिखा – “जब हमास तैयार हो जाएगा, तो युद्धविराम तुरंत लागू होगा। बंधकों और कैदियों की अदला-बदली शुरू होगी और वापसी के अगले चरण के लिए परिस्थितियां तैयार होंगी। यह हमें 3,000 साल की तबाही के अंत के करीब ले जाएगा।”

इजरायली सेना ने बयान में कहा – “बंधकों की रिहाई के पहले चरण की तैयारी तेज कर दी गई है। हमारे सैनिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Also Read: PM Modi News: बिहार मुजफ्फरपुर को पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पताही एयरपोर्ट बनाने को हरी झंडी, दिवाली से पहले शुरू होगा काम

गाजा की स्थिति

  • हालिया इजरायली हवाई हमलों में 66 लोगों की मौत हुई है।

  • अब तक इस युद्ध में 67,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

  • गाजा की 90% से अधिक इमारतें तबाह हो चुकी हैं।

गाजा के कुछ नागरिक इसे “ऐतिहासिक मौका” बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे “हमास के लिए संभावित जाल” मान रहे हैं।

अब सबकी नजरें सोमवार को होने वाली मिस्र की शांति वार्ता पर हैं, जहां तय होगा कि गाजा की धरती पर युद्ध रुकेगा या संघर्ष और भड़क उठेगा।

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Vaibhav tiwari, News Media Kiran

Vaibhav tiwari

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *