रविवार, 15 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Gurdaspur News-Doctors ran and saved lives: सिविल अस्पताल में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला किया

13 अप्रैल 2025
  •  बताया जा रहा है कि कुछ लोग पहले आपस में झगड़े थे,इसके बाद दोनों पक्ष सिविल अस्पताल में इकट्ठा हो गए 
गुरदासपुर समाचार: बीती देर रात गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पहले आपस में लड़ रहे थे। इसके बाद दोनों धड़ सिविल अस्पताल में इकट्ठा हो गए और एक धड़ जब कमरे में डॉक्टर को चेकअप करवा रहा था, तभी दूसरी धड़ के कुछ युवकों ने डॉक्टर के कमरे में आकर उनपर हमला कर दिया और अस्पताल में बर्बरता की।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले की एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है जिसमें देखा जा रहा है कि हमलावर पहले वार्ड में कपड़े से अपने मुँह ढकते हैं और डॉक्टर के कमरे में आकर दूसरी पक्ष पर हमला कर देते हैं और बाद में फरार हो जाते हैं। इस मामले में डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी गुरदासपुर द्वारा प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी गई कि मुल्जिमों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भूपेश ने बताया कि रात 8:30 बजे के करीब जब इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर रोहित एक पार्टी की एम.एल.आर. काट रहे थे, तब दूसरी पार्टी के लोगों ने आकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान डॉक्टर रोहित ने अपने कमरे से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन हमलावर यहां नहीं रुके और वार्ड में जाकर भी तोड़फोड़ करने लगे।
हमले के दौरान अस्पताल की खिड़कियाँ भी टूटी हैं। दूसरी ओर अस्पताल की नर्स मीना ने कहा कि रात के समय अस्पताल में महिला स्टाफ की सुरक्षा के इंतजाम करने के सवाल भी उठाए गए हैं लेकिन अस्पताल की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई। अब फिर बीती रात अस्पताल में कुछ लोगों ने दहशत फैला दी है। अस्पताल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाने चाहिए।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *