Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड में सर्दी का सितम, कांके का पारा पहुंचा 2.5 डिग्री सेल्सियस

रांची-झारखंड के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. झारखंड में ठंड का कहर जारी है. रांची का न्यूनतम तापमान मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस रहा. कांके का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा. 20 दिसंबर को कोल्हान में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

पहाड़ों से आनेवाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है. 20 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है. तमिलनाडु के करीब एक निम्न दबाव बन रहा है. इसका आंशिक असर झारखंड में पड़ सकता है. इससे कोल्हान और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में बादल रह सकता है. हल्की बारिश भी हो सकती है. मंगलवार को शहरी इलाकों में सबसे अधिक ठंडा गुमला जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रांची मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद ने जानकारी दी है कि हिमालय से ठंडी हवा आ रही है. बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव बना है. इस कारण ठंड से थोड़ी राहत है. 19 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा. 20 दिसंबर को कोल्हान के जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके अलावा मध्य इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. न्यूनतम पारा दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. 21 दिसंबर से सुबह में कोहरा हो सकता है.

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles