Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर सिविल कोर्ट को मिला नया प्रधान जिला जज:Arvind Kumar Pandey has taken charge.

 जमशेदपुर :जमशेदपुर सिविल कोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से नये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने बुधवार को अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया।

बुधवार को अरविंद कुमार पांडेय ने जमशेदपुर सिविल कोर्ट में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपना योगदान दिया। उनके पहुंचने पर अधिवक्ता गौरव पाठक सहित कई अन्य वकीलों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कार्यभार ग्रहण के दौरान दोनों पक्षों — न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ — ने समन्वय के साथ काम करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर एक सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिससे उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में न्याय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी तथा जनोन्मुखी होगी।
पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा का तबादला रांची सिविल कोर्ट में प्रधान न्यायायुक्त के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर अरविंद कुमार पांडेय को यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नये प्रधान जिला जज के आगमन से न्यायिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यशैली की उम्मीद की जा रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles