झारखंड विधानसभा: कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षता, 25 समितियों का पुनर्गठन, सरयू राय को भी मिला स्थान
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन करते हुए सभापतियों और सदस्यों के नामों की घोषणा की। नई अधिसूचना के तहत विभिन्न समितियों में अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य समितियों के प्रमुख
लोकलेखा समिति: बरही के भाजपा विधायक मनोज कुमार यादव
प्राक्कलन समिति: लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू
जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति: पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव
नियम समिति, याचिका समिति और विशेषाधिकार समिति: विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो
सरकारी उपक्रम समिति: मझगांव के झामुमो विधायक निरल पूर्ति
गैर सरकारी संकल्प समिति: धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा
अन्य प्रमुख नियुक्तियां
आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति: लोहरदगा के कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव
एससी/एसटी, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति: महेशपुर के झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी
शून्यकाल समिति: गुमला के झामुमो विधायक भूषण तिर्की
विधायक निधि अनुश्रवण समिति: रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह
पुस्तकालय विकास समिति: कोडरमा की भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव
पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति: सारठ के झामुमो विधायक उदयशंकर सिंह
महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति: दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन
खाद्य एवं उपभोक्ता मामले समिति: तमाड़ के झामुमो विधायक विकास मुंडा
अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति: देवघर के राजद विधायक सुरेश पासवान
प्रत्यायुक्त समिति: जमशेदपुर (west) के JDU विधायक सरयू राय
यह पुनर्गठन विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों के तहत किया गया है। इस कदम से विभिन्न समितियों के कार्यों में और अधिक दक्षता लाने की उम्मीद है।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



