Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand bandh in Chakulia against murder:पूर्व जिला परिषद अनिल महतो की हत्या के विरोध में चाकुलिया में झारखंड बंद, जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

चाकुलिया: रांची में पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो (टाइगर) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में झारखंडी लड़ाकू सेना (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के आदेश पर चाकुलिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने झारखंड बंद का समर्थन किया। इसी क्रम में चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मेम क्लब के पास कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रशासनिक हस्तक्षेप से खुला मार्ग
सड़क जाम की सूचना मिलते ही सीओ नवीन पूर्ति और थाना प्रभारी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क को जाम मुक्त कराया।
जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल
जेएलकेएम केंद्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष शंखदीप महतो ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब झारखंडी सुरक्षित नहीं हैं। राजधानी रांची में दिनदहाड़े भरे बाजार में अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या की जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो गई है।
उन्होंने प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “प्रशासन हेलमेट चेकिंग में व्यस्त है, जिससे अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं” साथ ही, उन्होंने झारखंड सरकार से हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लोग
इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शंखदीप महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुपल महतो, अनिर्बान सिंह रॉय, वासुदेव महतो, दुर्गापद घोष, प्रमोद महतो, कमल महतो, समीर महतो, सचिन महतो, ज्योतिर्मय महतो, विक्की महतो, चित्तरंजन महतो, प्रदीप महतो, राजकिशोर महतो और मुकेश महतो समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।
झारखंड में बढ़ते अपराध को लेकर जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles