https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Jharkhand crime Revelation of the Kapali murder case : तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, तकनीकी साक्ष्यों से सुलझी गुत्थी

चांडिल :सरायकेला खरसावां जिला स्थित चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में 15 अप्रैल की रात हुई युवक की निर्मम हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञान हो अंसारनगर डेमडुबी निवासी मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर हत्या हुई थी।
चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रवार को एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे की है। मोहम्मद हुसैन की हत्या ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर के पीछे की बाउंड्री के पास की गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से खून से सना पत्थर व ईंट बरामद किया गया।
मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें मोहम्मद सहबान, साजन और अफाक को नामजद आरोपी बनाया गया था। मामले की त्वरित जांच करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मो. सलाउद्दीन, मो. अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू और मो. कलीम है। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर, ईंट और मृतक का टूटा हुआ वीबो कंपनी का एंड्रॉयड फोन बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त सलाउद्दीन और सोनू से अन्य दो एंड्रॉयड फोन और कलीम से ओप्पो कंपनी का एक फोन भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सलाउद्दीन पूर्व में भी दो मामलों में आरोपी रह चुका है, जिनमें से एक में उस पर हत्या की कोशिश (धारा 307) और दूसरे में हत्या का आरोप है।
छापामारी टीम में ये अधिकारी थे शामिल
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली टीम में चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, सर्कल इंस्पेक्टर अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, कौशल कुमार, हीरालाल मुंडु, मनोज मिश्र आदि शामिल थे।
पुलिस अब अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है और मामले में आगे की जांच जारी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!