Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand DGP Anurag Gupta arrived in Chaibasa:नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा

  • चाईबासा पहुँचे झारखंड DGP अनुराग गुप्ता, नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा कर जवानों का बढ़ाया मनोबल
चाईबासा।झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के बीच लगातार मिल रहे IED और अन्य विस्फोटकों से उत्पन्न खतरे के मद्देनज़र सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता चाईबासा पहुँचे। उन्होंने अभियान की समीक्षा की और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया।
चाईबासा के नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार हो रही IED बरामदगी और सुरक्षा बलों को हो रहे नुकसान को देखते हुए DGP अनुराग गुप्ता ने सोमवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने अभियान से जुड़े तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक कर जमीनी हालात की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा चुनौतियों और चल रहे अभियानों की गहन समीक्षा की।
इस दौरान कोबरा, सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल के जवानों से बातचीत करते हुए DGP ने उनके कार्य की सराहना की और उन्हें नक्सलियों से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जवानों का साहस और समर्पण ही इस अभियान की रीढ़ है, जिसे और मजबूत करने की जरूरत है।
बैठक में CRPF के IG साकेत कुमार सिंह, जोनल IG अखिलेश झा, IG अभियान अमोल विनुकांत होमकर, STF के IG अनुप बिरथरे, CRPF के DIG पूरन सिंह रन सत्तू, और चाईबासा SP आशुतोष शेखर सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
समीक्षा बैठक में अभियान को और प्रभावी बनाने, रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाने, और क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने पर विशेष ज़ोर दिया गया। DGP ने स्पष्ट किया कि नक्सल समस्या से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और ऑपरेशनों की गति को और तेज किया जाएगा।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles