रांची:खूंटी पुलिस ने तीन नक्सलियों को को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस ने 13 साल पुराने नक्सली हत्याकांड का खुलासा भी किया। खूंटी पुलिस ने नक्सली दुई उर्फ फगुआ मुंडा, दिया उर्फ बिरसा नाग और तीन नाग उर्फ सीनु मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन तीनों नक्सलियों पर आरोप है कि उन्होने 25 मई 2012 की रात करम सिंह मुंडा के घर में घुसकर उन्हे बाहर निकाला और लाठियों और पत्थर से कूचकर उनकी हत्या कर दी। जाते जाते इन तीनों ने करम सिंह मुंडा को गोलियों से भी छलनी कर दिया था।
सायको थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय ने बताया कि तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी संदिग्ध स्थिति में हुई है। ये तीनों पीएलएफआई के टॉप एरिया कमांडर लाका पाहन के दस्ते के सक्रिय सदस्य थे। करम सिंह मुंडा नक्सल के खिलाफ थे उनके क्षेत्र में नक्सलियों का आना जाना मन था। इसी बात से परेशान होकर 25 मई 2012 की रात मुरहू थाना क्षेत्र स्थित करम सिंह के घर से उन्हे अगवा कर अयूबहातू ले गये और जनअदालत लगाकर उनकी पिटाई और फिर गोली मारकर हत्या कर दी।
इस हत्याकांड में शामिल इन तीन नक्सलियों के अलावा दो अन्य नक्सली बीमारी में मर गये और एक नक्सली झारखंड से बाहर चला गया। लाका पाहन के मारे जाने के बाद ये तीनों नक्सली नाम बदलकर रांची में मजदूरी करने लगे। इसी बीच सायको पुलिस को सूचना मिली कि सायको बाजार में तीन संदिग्ध घूम रहे हैं। उसके बाद सायको पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



