Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Naxalites news:चाईबासा में नक्सलियों का IED ब्लास्ट, तीन जवान घायल, साजिश नाकाम

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के जराइकेला थाना क्षेत्र के बलीबा में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट किया। यह घटना बुधवार को हुई, जिसमें सीआरपीएफ के 197 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए। इनमें से दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती

विस्फोट की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। यह इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है, जहां आए दिन सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है।

नक्सलियों के खिलाफ लगातार जारी है अभियान

नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्ते के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों में लिप्त हैं। इसी को लेकर सुरक्षाबलों ने गुवा थाना के आसपास के पहाड़ी और जंगली इलाकों में सर्च अभियान तेज कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम

चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम किया था। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को टोंटो थाना क्षेत्र के हुसिपी जंगल में एक पुराने नक्सल डंप को ध्वस्त किया गया। यहां से एक देसी पिस्टल, दो कार्बाइन, एक राइफल, दस किलो आईईडी, 58 डेटोनेटर समेत अन्य हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। नक्सलियों ने इन हथियारों और विस्फोटकों को सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए छिपाकर रखा था।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नक्सल विरोधी अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि कोल्हान क्षेत्र से नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles