Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand news-Fake Facebook account in the name of DGP Anurag Gupta., साइबर सेल कर रही जांच

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस अकाउंट से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, जिससे कुछ लोगों को शक हुआ। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी डीजीपी को दी।

सूचना मिलते ही डीजीपी अनुराग गुप्ता ने साइबर सेल को मामले की जांच के निर्देश दिए। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह फर्जी अकाउंट कब और कहां से बनाया गया और इसे कौन संचालित कर रहा है।

फेसबुक से मांगी गई जानकारी

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में फेसबुक से अकाउंट की पूरी जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि इस अकाउंट के पीछे कौन है और इसका मकसद क्या था। फेसबुक से डिटेल मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस साइबर ठगों की गतिविधियों पर नजर रख रही है और इस तरह की किसी भी धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील कर रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles