https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

धनबाद हिंसक झड़प मामले में जेएमएम नेता कारू यादव गिरफ्तार, बिहार के जमुई में पुलिस ने दबोचा…

धनबाद: कोयला कंपनी में वर्चस्व को लेकर खरीखरी हिलटॉप आउटसोर्सिंग में गोलीबारी और बमबाजी के मास्टरमाइंड कारू यादव को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार कारू यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने कारू यादव के खास बजरंगी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में कुल अलग-अलग 9 प्राथमिकी दर्ज की गई है। 100 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं।कारू यादव की गिरफ्तारी के बारे में विस्तार से एसएसपी एचपी जनार्दन आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मीडिया को जानकारी देंगे।
आपको बता दें कि 9 जनवरी को मधुबन थाना क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग में रैयत और कंपनी प्रबंधन के गुर्गों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।जिसमें गोलीबारी, बमबाजी और पथराव की घटनाएं हुई थीं। साथ ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के कार्यालय में आग लगा दी गई थी।
घटना के तुरंत बाद बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मुख्य आरोपी कारू यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे। इस दौरान कारू यादव के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उनका इलाज दुर्गापुर मिशन अस्पताल में चल रहा है।
कारू यादव पूरी घटना का मास्टरमाइंड है।उसकी गिरफ्तारी के लिए धनबाद पुलिस एसडीपीओ के नेतृत्व में बिहार के जमुई में छापेमारी कर रही थी।पुलिस उसके पूरे नेक्सस को ध्वस्त करना चाहती है।कारू यादव की गिरफ्तारी एक अहम सफलता मानी जा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!