Top 5 This Week

Related Posts

मंडी आपदा को लेकर निशाने पर कंगना रनौत, पूर्व सीएम की टिप्पणी से बढ़ा सियासी तापमान

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत इन दिनों विपक्ष के साथ-साथ अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। बीते कुछ दिनों से मंडी ज़िले में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से तबाही मची हुई है, लेकिन कंगना के ज़मीनी दौरे न करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विपक्ष का आरोप-“सांसद नदारद”

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि मंडी की सांसद होने के बावजूद कंगना रनौत अब तक आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने नहीं पहुंचीं। कांग्रेस ने कहा कि जब जनता संकट में है, तो सांसद का गायब रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कंगना रनौत की सफाई

इस बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी और सफाई दी। उन्होंने लिखा “हिमाचल में हर साल आने वाली बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना बहुत दुखद है। मैंने मंडी और सेराज क्षेत्र में पहुंचने की कोशिश की थी, लेकिन भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुझाव दिया कि जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, तब तक प्रतीक्षा करें।”

उन्होंने आगे कहा कि मंडी प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है और अधिकारियों की अनुमति मिलते ही वह वहां पहुंचेंगी।

जयराम ठाकुर का वायरल बयान

इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक बयान वायरल हो गया। एक पत्रकार के सवाल पर कि कंगना आपदा स्थल से दूर क्यों हैं, उन्होंने जवाब दिया “मुझे नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया। हम लोग तो यहीं हैं, मंडी के लोगों के साथ जीने-मरने को तैयार हैं। जिन्हें इसकी चिंता नहीं है, उनके बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

कांग्रेस ने उठाया सवाल

कांग्रेस ने जयराम ठाकुर के इसी बयान को हथियार बनाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “कंगना रनौत को मंडी के लोगों की चिंता नहीं है— ये हम नहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर कह रहे हैं। मंडी त्रासदी में लोग संघर्ष कर रहे हैं और सांसद दिखाई नहीं दे रहीं।”

कंगना की संवेदना

गौरतलब है कि 2 जुलाई को कंगना रनौत ने X पर मंडी की त्रासदी पर संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा था “मंडी में बादल फटने की दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और लापता लोगों के सुरक्षित मिलने की कामना करती हूं। मुख्यमंत्री से निवेदन है कि राहत कार्य में तेजी लाई जाए।”

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का खुलासा: “एक दुश्मन के खिलाफ नहीं, तीन मोर्चों पर लड़ी गई जंग”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles