Top 5 This Week

Related Posts

Archers Mini Sub Junior National Competition:मिनी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में कुमारडुंगी तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को दिलाए 02 रजत पदक

चाईबासा: 24 से 28 मार्च 2025 तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में आयोजित मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र कुमारडुंगी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंजली पुर्ति और सलवंती गोडसोरा ने रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीते। इसके अलावा, व्यक्तिगत स्पर्धा में अंजली पुर्ति ने भी रजत पदक हासिल किया।
आज, एक और अद्वितीय उपलब्धि की प्राप्ति हुई, जब इंडियन राउंड के बालक तीरंदाज मंगल सिंह लागूरी ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते और राज्य का नाम रोशन किया।
इन पदक जीतने से न केवल पूरे राज्य बल्कि चाईबासा जिले का नाम भी गर्व से ऊँचा हुआ। इस अवसर पर जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, प्रशिक्षक गंगाधर नाग और हरेंद्र सिंह सहित खेल प्रेमियों ने अंजली पुर्ति और सलवंती गोडसोरा को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles