Top 5 This Week

Related Posts

मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी डकैती कांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित मां तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनि-रविवार की रात हुए डकैती कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सरायकेला-खरसावां जिले के चौका निवासी सनातन तांती उर्फ सोनू, तमाड़ निवासी संदीप कुमार, प्रकाश महतो, अशोक महतो, उमेश कुमार महतो, अड़की थाना क्षेत्र निवासी गांगू मुंडा उर्फ गूंगा मुंडा और उमेश कुमार महतो शामिल हैं।

लूटे गए सामान और हथियार बरामद:
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, एक कार, लूटे गए 1.20 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

हाइवा चालक निकला मास्टरमाइंड

एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि इस घटना का मास्टरमाइंड सनातन तांती था, जो कंस्ट्रक्शन कंपनी में हाइवा चालक के रूप में काम करता था। सनातन ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची।

घटना की रात प्रकाश और गांगू हथियार लेकर आए, जबकि अशोक महतो कार लेकर मौके पर पहुंचा। चार आरोपी संदीप, प्रकाश, गांगू और अशोक कंपनी परिसर में घुसे और लूटपाट की। उमेश बाहर निगरानी कर रहा था। जांच के दौरान पहले सनातन को पकड़ा गया। उससे पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आए और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अंतरजिला गैंग की साजिश नाकाम

एसएसपी कौशल ने बताया कि यह गिरोह अंतरजिला गैंग के रूप में सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उनकी योजना को विफल कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अशोक महतो पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles