https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच B.O.I. रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर-डीजीपी अनुराग गुप्ता

Home » झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच B.O.I. रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर-डीजीपी अनुराग गुप्ता
झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच B.O.I. रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर-डीजीपी अनुराग गुप्ता

रांची : पुलिस मुख्यालय झारखंड में झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की उपस्थिति में झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच B.O.I. रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। झारखंड पुलिस की तरफ से डीजीपी अनुराग गुप्ता तथा B.O.I की तरफ से रांची फील्ड महाप्रबंधक मनोज कुमार ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर रांची आंचलिक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह तथा सहायक महाप्रबंधक अजय कुमार पांडेय भी उपस्थित थे। इस विशेष सैलरी पैकेज के तहत पुलिसकर्मियों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि झारखंड राज्य का अग्रणी, बैंक ऑफ इंडिया सम्पूर्ण झारखंड में स्थित 550 से भी अधिक शाखाओं के माध्यम से पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यक्तिगत दुर्घटना यथा, मृत्यु बीमा 1 करोड़, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 25 लाख, वायुयान दुर्घटना पर 2 करोड़, सामान्य मृत्यु पर 10 लाख तथा व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 आश्रित बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त न्यूनतम ब्याज दर पर पर्सनल ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये सभी विशेष बीमा सुविधाएं, बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा रक्षक सैलरी पैकेज के तहत खाता धारक को पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यह एमओयू झारखंड पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें वित्तीय सुरक्षा और सुविधाएँ प्रदान करेगा।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!