रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

सितंबर में भी मानसून का कहर जारी: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

4 सितंबर 2025
सितंबर में भी मानसून का कहर जारी: उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

नई दिल्ली: अमूमन अगस्त समाप्त होते-होते भारत में बदल स्थिर हो जाते है। बारिश कम और साफ़ बादल नजर आने लगते हैं पर इसबार बंगाल की खाड़ी की नम हवाएँ और पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाओं के टकराव से उत्तर भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यह स्थिति सामान्य मानसून चक्र से अलग है, जिसके कारण सितंबर में भी असामान्य रूप से तीव्र बारिश हो रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि सितंबर में औसत से 109% अधिक बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

वर्तमान स्थिति पर नजर डालें तो दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, हरियाणा में चक्रवाती परिसंचरण, और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी वर्षा दर्ज की गई।

सामान्यतः मध्य सितंबर से मानसून की वापसी शुरू होती है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बार-बार बन रहे निम्न दबाव क्षेत्रों के कारण इस बार देरी तय है। प्रशांत महासागर में एलनीनो कमजोर पड़ने और ला-नीना के संकेतों ने मानसून को अधिक सक्रिय किया है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगस्त में 265 मिमी बारिश हुई, जो 2001 के बाद सबसे अधिक है।

IMD के अनुसार, 4 से 7 सितंबर तक गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। कोंकण, गोवा, और तटीय कर्नाटक में 3-6 सितंबर तक अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, और हरियाणा में अगले 2-3 दिनों में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बारिश फिर बढ़ सकती है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर रहेगा।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि महासागरीय परिस्थितियाँ और क्षेत्रीय दबाव तंत्र मानसून को अप्रत्याशित बना रहे हैं। स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार, पहाड़ों पर बुधवार से राहत मिल सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों को अभी इंतजार करना होगा।

प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और IMD की आधिकारिक वेबसाइट (mausam.imd.gov.in) पर नवीनतम अपडेट्स फॉलो करें।

ये भी पढ़ें: करमा पर्व पर मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा ऐलान, आदिवासी छात्रों को मिलेगी रिसर्च स्कॉलरशिप

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *