रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या कांड: पति के बाद सास भी गिरफ्तार, पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी

24 अगस्त 2025
ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में हुए दहेज हत्या मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। मृतका की सास दया को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले मृतका का पति विपिन भाटी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है, लेकिन रविवार को उसने हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक थिनर की खरीद की जांच के दौरान विपिन ने अचानक पुलिस की पिस्टल छीन ली और फरार होने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे उसके पैर में चोट लगी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

हत्या का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 21 अगस्त की शाम करीब साढ़े 5 बजे विपिन ने पत्नी निक्की की बेरहमी से पिटाई की थी। गंभीर हालत में निक्की को पहले एक निजी अस्पताल और बाद में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

निक्की की बहन कंचन ने पति विपिन, जेठ रोहित भाटी, सास दया और ससुर सतवीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी निक्की से लंबे समय से दहेज की मांग कर रहे थे और उसे लगातार प्रताड़ित करते थे।

दहेज में मांगी गई लग्जरी कार

मृतका के परिवार ने बताया कि शादी 2016 में हुई थी और उस समय स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था। इसके बावजूद पति और ससुराल पक्ष लगातार 35 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की मांग करते रहे। हाल ही में निक्की के पिता ने मर्सडीज खरीदी थी, जिसे विपिन अपने लिए चाहता था।

प्रताड़ना और हत्या

पीड़ित परिवार का कहना है कि कई बार पंचायतों के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन आरोपियों का रवैया नहीं बदला। कंचन ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन आरोपियों ने निक्की को बुरी तरह पीटा, गला दबाया और जब वह बेहोश हो गई तो उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई।

फिलहाल पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand News: हजारीबाग में नक्सलियों का हंगामा, सीसीएल प्रोजेक्ट पर हमला, 6 वाहनों को आग लगाई

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *