Top 5 This Week

Related Posts

26/11 अटैक पर बनी फिल्में और सीरीज, दिखाती हैं आतंकी हमले का खौफनाक मंजर

डेस्क: 26 नवंबर 2008 की वो रात, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इसी दिन लश्कर-ए-तैयबा के 10 प्रशिक्षित आतंकवादियों ने मुंबई के CSMT स्टेशन, ताज होटल, नरीमन हाउस, ओबेरॉय ट्राइडेंट और लियोपोल्ड कैफे जैसे प्रमुख स्थानों पर बड़े हमले को अंजाम दिया था। 26 से 29 नवंबर तक चले इस हमले ने सिर्फ मुंबई ही नहीं पूरे देश को हिला दिया था और पूरे देश में डर का माहौल था। ऐसे में आज हम आपको इस हमले पर आधारित कुछ फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं, जिनमें 26/11 के हमले का भयानक मंजर देखने को मिलता है।

मेजर- 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म में अदिवि शेष लीड रोल में थे। फिल्म में उन्होंने मुंबई टेररिस्ट अटैक में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की कहानी दिखाई गई है। इसी के साथ इस फिल्म में मुंबई हमले में उनकी बहादुरी भी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है और ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है।

द अटैक ऑफ 26/11- राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और रोमेल रोड्रिग्स की किताब 'कसाबः द फेस ऑफ 26/11' पर आधारित है। ये किताब 2008 के मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब के बारे में है, जिसमें नाना पाटेकर ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाई है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

द अटैक ऑफ 26/11- राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और रोमेल रोड्रिग्स की किताब ‘कसाबः द फेस ऑफ 26/11’ पर आधारित है। ये किताब 2008 के मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब के बारे में है, जिसमें नाना पाटेकर ने मुंबई के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया की भूमिका निभाई है। ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

होटल मुंबई- 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में भी 2008 के अटैक को दिखाती है। इस फिल्म की कहानी मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले विदेशियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म के निर्देशक निकोलस साडा हैं और नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देखने के लिए मौजूद है।

फैंटम- ये फिल्म मुंबई हमले से जुड़ी काल्पनिक कहानी है, जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब 'मुंबई एवेंजर्स' से ली गई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

फैंटम- ये फिल्म मुंबई हमले से जुड़ी काल्पनिक कहानी है, जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी हुसैन जैदी की किताब ‘मुंबई एवेंजर्स’ से ली गई है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

मुंबई डायरीज- मुंबई डायरीज की काहनी मुंबई हमले के दौरान के एक सरकारी अस्पताल के अंदर की कहानी दिखाती है। निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित ये सीरीज प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस सीरीज में मोहित रैना और कोंकणा सेन शर्मा लीड रोल में हैं।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles