Top 5 This Week

Related Posts

murder Mistry solved Accused arrested: लिव-इन पार्टनर ने गैंता से सिर कुचल कर की स्वास्थ्यकर्मी की हत्या,

जमशेदपुर । एमजीएम थाना क्षेत्र के रूहीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (CHO) ज्योति सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने ज्योति के प्रेमी और लिव-इन पार्टनर विजय मोहन सिंह (43) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेम संबंध में बढ़ती दूरी और शक के चलते आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि 18 अप्रैल को किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक और झगड़ा हुआ था। इसी दौरान गुस्से में आकर विजय ने घर में बागवानी कार्य के लिए रखे गैंता के नुकीले भाग से ज्योति के सिर पर तीन-चार बार हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए रिम्स भेजे जाने के बावजूद ज्योति की मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति सिंह हाल के दिनों में किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर बातचीत करती थीं और विजय मोहन सिंह को नजरअंदाज करने लगी थीं। इसी से विजय के मन में शक और नाराजगी बढ़ती गई थी, जो इस घटना का कारण बनी।
बताया गया कि ज्योति और विजय वर्ष 2019 से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विजय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles