Top 5 This Week

Related Posts

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह चेन्नई के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राज्यपाल कार्यालय ने आधिकारिक रूप से उनके निधन की पुष्टि की।

8 अगस्त को चेन्नई स्थित अपने आवास पर अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने गहन निगरानी में रखा, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।

राज्यपाल के रूप में कार्यकाल

एल. गणेशन को 12 फरवरी 2023 को नागालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और 20 फरवरी 2023 को उन्होंने पदभार संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और शांति स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया।

श्रद्धांजलि और शोक

उनके निधन पर नागालैंड, तमिलनाडु सहित कई राज्यों के नेताओं और नागरिकों ने गहरा शोक जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर शोक संदेश साझा कर एल. गणेशन के योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: एशिया कप 2025: टीम इंडिया का ऐलान 19 अगस्त को, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी तय, कई दिग्गज हो सकते हैं बाहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles