शनिवार, 21 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये 2500 करोड़ रुपये, चेक कर लो खाता

3 अक्टूबर 2025
नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये 2500 करोड़ रुपये, चेक कर लो खाता

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को महिला रोजगार योजना के तहत राज्यभर की 25 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया। पटना स्थित 1, अणे मार्ग संकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 2500 करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की। प्रत्येक महिला को 10-10 हजार रुपये मिले हैं। राशि पहुँचने के साथ ही लाभार्थियों के मोबाइल पर बैंक से संदेश आने लगे और महिलाएँ खाते अपडेट करवाने में जुट गईं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहे।
इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने अगस्त 2025 के अंत में की थी। योजना के अनुसार, हर घर की एक महिला सदस्य को 10,000 रुपये दिए जाएंगे ताकि वह रोजगार या छोटा व्यवसाय शुरू कर सके।

पहले भी मिल चुका लाभ

सितंबर में इस योजना के पहले चरण में 75 लाख महिलाओं के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 7,500 करोड़ रुपये पहुँचाए गए थे। अब अक्टूबर में 6 और 17 तारीख को दो और किश्तें भेजी जाएँगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का यह कदम राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है। ग्रामीण इलाकों में महिलाएँ इस योजना को लेकर उत्साहित दिख रही हैं और इसे घर की अर्थव्यवस्था के लिए सहायक मान रही हैं।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather News: झारखंड में दशहरा के बाद भी बारिश का कहर जारी, संथाल-कोल्हान में ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें अगले 24 घंटे का हाल

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *