लखनऊ: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच मोकामा सीट पर सियासी संग्राम काफी तेज हो गया है। मोकामा सीट से जदयू के प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर पटना पहुंच गई है। शनिवार-रविवार की रात अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है। पुलिस अनंत सिंह की रिमांड की मांग करेगी। वहीं अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत में भी काफी उतार-चढ़ाव सामने आने वाले हैं। इस बीच गिरफ्तार होने के बाद अनंत सिंह के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई है। अनंत सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में अनंत सिंह ने फेसबुक पर लिखा, “सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है!! इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी!!” फिलहाल अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देखने वाली बात ये होगी कि अनंत सिंह को कितने दिनों तक गिरफ्तार करके रखा जाएगा।
निष्कर्ष: अब बिहार की राजनीति पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है।
6 और 11 नवंबर को जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी और 14 नवंबर को नतीजे यह तय करेंगे कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।
एक बार फिर बिहार की जनता ही तय करेगी कि राज्य में विकास और नेतृत्व की नई दिशा किसे सौंपी जाए — एनडीए को या महागठबंधन को।



