शुक्रवार, 6 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

ओवैसी का दरभंगा मंच से तेजस्वी-राजद पर हमला: कहा “बीजेपी को रोकना है तो हमारा साथ चाहिए”

7 अक्टूबर 2025
ओवैसी का दरभंगा मंच से तेजस्वी-राजद पर हमला: कहा "बीजेपी को रोकना है तो हमारा साथ चाहिए"

दरभंगा: एआईएमआईएम के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को दरभंगा में आयोजित रैली में राजद और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला और खुलकर महागठबंधन में अपनी पार्टी की सीट मांग का हवाला दिया। ओवैसी ने आरोप लगाया कि आरजेडी नेतृत्व उनकी सीटों की माँग पर गंभीर नहीं है और बिहार में बीजेपी और नीतीश कुमार की वापसी को रोकने के लिए राजद को उनके साथ हाथ मिलाना होगा।

ओवैसी ने रैली में लोगों से कहा कि जब तेजस्वी ने बयान दिया कि उन्हें (तेजस्वी को) कोई पत्र नहीं मिला, तो एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने पत्र लिखा और ढोल-नगाड़े के साथ घर पर जाकर वह पत्र सौंपा। ओवैसी ने कहा कि उस पत्र में स्पष्ट मांग लिखी गई थी — “हमें छह सीटें दीजिए” — और साथ ही यह भी लिखा गया था कि यदि तेजस्वी मुख्यमंत्री बनते हैं तो एआईएमआईएम को मंत्रालय नहीं चाहिए।

ओवैसी ने रैली में कहा, “यह फैसला आप खुद कर लीजिए कि इसमें मेरा क्या फायदा है… अख्तरुल इमान का क्या फायदा है।” उन्होंने राजद पर आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं, जबकि बिहार की जनता जान चुकी है कि कौन बीजेपी-नीतीश की सरकार को दोबारा बनने से रोकना चाहता है और कौन मदद कर रहा है।

एआईएमआईएम प्रमुख ने आगे कहा, “सुन लो तेजस्वी… राजद के नेता हम तुम्हें बता रहे हैं — तुम्हारी नादानी तुम्हें नुकसान पहुंचाएगी। तुम्हारा गुरुर तुम्हें कमजोर करेगा। अगर तुम्हें सच में बिहार में बीजेपी को रोकना है तो तुमको ओवैसी और अख्तरुल ईमान का हाथ पकड़ना होगा।”

ओवैसी के आरोपों ने महागठबंधन के अंदर चल रही सीट-बाँट और रणनीतिक बातचीत पर नई बहस छेड़ दी है। एआईएमआईएम की छह सीटों की मांग और उसके साथ जुड़ी शर्तों को लेकर आगामी दिनों में राजद और अन्य घटक दलों के जवाब और संभावित संवाद पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Also Raed: Bihar Chunav 2025: एनडीए में सीट बंटवारा एक हफ्ते में फाइनल, संजय झा बोले- नीतीश पर जनता का सबसे ज्यादा भरोसा 

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *