पलामू, 16 नवंबर (NMK संवाददाता)। पलामू जिला कांग्रेस कार्यालय मेदिनीनगर में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने की, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को याद किया।
इसी विषय की एक और खबर चैनपुर में झारखंड स्थापना दिवस पर रन फॉर क्लीनलीनेस का में पढ़ी जा सकती है।


