नई दिल्ली : शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में आज भी ऐसे लोगों की एक बड़ी संख्या है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इनमें कई योजनाओं के तहत आर्थिक मदद दी जाती है तो कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह की अन्य तरह से मदद किए जाने का प्रावधान है। इसी कड़ी में एक योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है।

दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसके तहत एक बड़ी संख्या में किसान जुड़े हुए हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है। इस योजना के जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 22वीं किस्त जारी होगी, लेकिन उसके लिए आपको कुछ काम करवाने होते हैं। अगर ये काम आप नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये काम क्या हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं.

ये तीन काम जरूर करवा लें किसान:-
अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लें कि इस योजना की हर किस्त डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है। ऐसे में आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक जाकर अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना है। ये जरूरी होता है, इसे न करवाने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
इसी तरह योजना से जुड़े किसानों को एक काम और करवाना होता है और वो है भू-सत्यापन का काम। इसमें किसानों की खेती वाली जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। किस्त का लाभ लेने के लिए ये काम करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आपको ई-केवाईसी भी करवानी होती है। ये काम आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या योजना की आधिकारिक एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
22वीं किस्त कब आ सकती है?
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को इस बार 22वीं किस्त का लाभ मिलना है जिसका इंतजार किसानों को है। माना जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी में आ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने में जारी होती है और 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी में ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
निष्कर्ष: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसान तीन महत्वपूर्ण कदम जरूर पूरी करें:
1. अपने बैंक खाते में DBT विकल्प सक्रिय करवाएं। 2. अपनी खेती की जमीन का भू-सत्यापन कराएं। 3. ई-केवाईसी अपडेट करवाएं।



