Top 5 This Week

Related Posts

Prime Minister Narendra Modi’s vision of a healthy India.*रांची में फैटी लिवर मुक्त अभियान की शुरुआत 5 अप्रैल से: संजय सेठ*

रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने रांची में फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान चलाने की घोषणा की है। इस अभियान का शुभारंभ 5 अप्रैल से होगा, जिसमें नि:शुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। पत्रकार वार्ता के दौरान संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए यह पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र को पूरे देश के लिए एक मॉडल बनाने का प्रयास है।
संजय सेठ ने कहा कि राजनीति केवल राजनीति के लिए नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे समाज सेवा का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने फैटी लिवर की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि भारत में हर चार लोगों में से एक व्यक्ति इस बीमारी का शिकार हो रहा है। यह समस्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में महामारी का रूप ले सकती है। नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर भी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि रांची भी इस समस्या से अछूता नहीं है, और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ इस बढ़ती समस्या को लेकर चिंतित हैं।
रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि रांची के लोगों की स्क्रीनिंग और जरूरत पड़ने पर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए विश्व प्रसिद्ध लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के. शरीन के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जाएगा। सदर अस्पताल, रांची और ILBS (इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज) के संयुक्त तत्वावधान में इस नि:शुल्क स्क्रीनिंग कार्यक्रम को शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान में चार मोबाइल वैन के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जाएगी। हर वैन में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी लागत एक करोड़ रुपये प्रति मशीन है। कुल चार करोड़ रुपये की लागत से यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रथम चरण में मोटे, उच्च रक्तचाप और उच्च जोखिम वाले 30,000 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया है।
संजय सेठ ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रांचीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है ताकि उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे और वे फैटी लिवर जैसी गंभीर समस्या से बच सकें।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles