Top 5 This Week

Related Posts

राज्यसभा सांसद खीरू महतो का जमशेदपुर आगमन:Workers gave a grand welcome.

जमशेदपुर।जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो का आज जमशेदपुर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जमशेदपुर परिसदन में सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
यह जानकारी दी गई है कि आगामी 1 मई 2025 को मजदूर दिवस के अवसर पर मिलनी हॉल, बिष्टुपुर में आयोजित “मजदूर सम्मान एवं कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह” में खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक  सरयू राय उपस्थित रहेंगे।
समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता बादल महतो, पवन कुमार, देवाशीष, विष्णु महतो सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से मजदूरों को सम्मानित कर संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और इसे सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles