शनिवार, 14 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

स्टंटबाजी बना मौ*त का कारण:Farmer dies in a bike accident

1 मई 2025
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में गुरुवार सुबह बेलटांड़-रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार अपाचे बाइक ने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में जाल्ला गांव के किसान तरणी महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मुख्य समाचार:
घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जाल्ला गांव के पास चिड़का घर के समीप हुई। मृतक की पहचान जाल्ला निवासी 55 वर्षीय तरणी महतो के रूप में हुई है। वहीं, अपाचे बाइक चला रहा 28 वर्षीय हरिपद सिंह, जो आगुईडांगरा का रहने वाला है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हरिपद सिंह बेलटांड़ चौक से ही बाइक पर स्टंटबाजी करता हुआ अपने घर लौट रहा था। जाल्ला गांव में एक टर्निंग प्वाइंट पर उसने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तरणी महतो की मोपेड को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। तरणी महतो सब्जी बेचने के लिए मानगो बाजार जा रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, मुखिया कानूराम बेसरा और मिलन दास मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तुरंत माचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने तरणी महतो को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरिपद सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और सड़क सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *