सोमवार, 2 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का आयोजन साकची थाना में शुरू

17 जनवरी 2025

जमशेदपुर।साकची थाना, यातायात विभाग, नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम और करीम सिटी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 17 से 23 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ साकची थाना में किया गया, जिसमें यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री नीरज, यातायात नियंत्रक शंकर कुमार, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी, करीम सिटी कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली, एनएसएस समन्वयक सैयद साजिद परवेज और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत यातायात पुलिस उपाधीक्षक श्री नीरज के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा सड़क पर सुरक्षित चलने की आदतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता ही सबसे कारगर उपाय है।

दूसरी ओर, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाले जान-माल के नुकसान को रोकना है।

कार्यक्रम के दौरान सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तकें वितरित की गईं। इसके अलावा, यातायात विभाग द्वारा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि वे अपने आसपास के लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक कर सकें।

यह जागरूकता सप्ताह साकची थाना और यातायात विभाग के सहयोग से लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहकर सड़क पर चलने के लिए प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *