Top 5 This Week

Related Posts

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के परमाणु संयंत्र पर किया ड्रोन हमला !

Russia Ukraine War: रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने अपने 34वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुर्स्क क्षेत्र के परमाणु संयंत्र को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और रेडिएशन स्तर सामान्य रहा। अधिकारियों के अनुसार, इस हमले से संयंत्र के एक ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन ने कई बिजली और ऊर्जा केंद्रों को भी निशाना बनाया। वहीं, लेनिनग्राद क्षेत्र के उस्त-लुगा बंदरगाह पर भी आग लगी, जहां रूस का बड़ा फ्यूल निर्यात टर्मिनल है। अधिकारियों ने दावा किया कि यहां करीब 10 यूक्रेनी ड्रोन को गिराया गया, जिनका मलबा गिरने से आग फैल गई।

रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार रात से रविवार तक 95 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। दूसरी ओर, यूक्रेन की वायुसेना ने दावा किया कि रूस ने 72 ड्रोन और एक क्रूज मिसाइल दागी थी, जिनमें से 48 ड्रोन को मार गिराया गया या जाम कर दिया गया।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि उन्हें इस हमले की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है और अभी स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है। एजेंसी प्रमुख राफेल ग्रोसी ने चेताया कि “हर परमाणु संयंत्र की सुरक्षा हर समय सुनिश्चित होनी चाहिए।”

यूक्रेन का स्वतंत्रता दिवस

उधर, यूक्रेन ने रविवार को 1991 में सोवियत संघ से मिली आजादी की 34वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर से वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “हम ऐसा यूक्रेन बना रहे हैं जो सुरक्षित और मजबूत होगा। हमारा भविष्य केवल हमारे हाथ में है और अब दुनिया भी यूक्रेन को बराबरी का दर्जा देती है।”

इस अवसर पर जेलेंस्की ने अमेरिकी विशेष दूत कीथ केलॉग को ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान भी प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: Bihar Government Job: स्वास्थ्य समिति में लैब टेक्नीशियन के 1075 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles