रविवार, 15 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Scam in Jharkhand: मंईयां सम्मान योजना में एक बार फिर फर्जीवाड़ा,

9 मार्च 2025

एक ही खाते में जा रही थी 112 लाभुकों की राशि, डीसी ने कहा-दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में एक बार फिर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रांची जिले में योजना के सत्यापन के दौरान 112 लाभुकों की सम्मान राशि का भुगतान एक ही बैंक खाते में किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

प्रज्ञा केन्द्र संचालक के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि तमाड़ प्रखंड के पंडराजी गांव के कार्तिक पातर ने प्रज्ञा केन्द्र संचालक के साथ मिलकर 112 आवेदकों के बैंक खाते को बदलकर सभी में एक ही बैंक खाता नंबर इनपुट कर दिया है। प्रज्ञा केन्द्र संचालक कार्तिक पातर का भाई है।

वहीं, रांची जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने अपील की है कि जो अपात्र व्यक्ति मंईयां सम्मान योजना का लाभ ले रहे हैं वो आवेदन देकर अपना नाम हटवा लें। अन्यथा दोषी पाने पर नियमसंगत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि योजना में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *