शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Soldier of the Jap is involved in the brown sugar trade: रांची जैप का सिपाही दोस्तों के साथ मिलकर करता था ब्राउन शुगर का कारोबार, तीन गिरफ्तार

7 मार्च 2025

रांची : ब्राउन शुगर कारोबार में शामिल झारखंड पुलिस का जवान सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जैप के सिपाही रमीज रजा के अलावा राजा साहा और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया.इनके पास से पुलिस ने 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.98 लाख रुपया समेत अन्य सामान बरामद किया.गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि गोंदा थाना क्षेत्र के धावननगर से गांधीनगर की तरफ आने वाल रोड से स्कूटी पर सवार लोगों के नशीला पदार्थ के कारोबार और लाने की सूचना प्राप्त हुई थी।इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान धावननगर से गांधीनगर की तरफ से आते एक स्कूटी को रोका गया। स्कूटी पर सवार दोनों युवक ने अपना नाम रमीज रजा और राजा साहा बताया।उन्होंने कहा कि विधिवत तलाशी लेने पर दोनों के पास ब्राउन शुगर बरामद हुआ। राजा साह के जरिये ब्राउन शुगर ओमनगरके सुजीत कुमार के पास से लाने की बात बताने पर सुजीत कुमार के घर पर भी छापेमारी और तलाशी की गयी।तलाशी की कार्रवाई पर सुजीत कुमार के पास से ब्राउन शुगर और 1.98 लाख रूपया मिला।जिसे जब्त कर लिया गया।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *